फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कल से मिलेगी समितियों पर खाद, दूर होगी किल्लत

कल से मिलेगी समितियों पर खाद, दूर होगी किल्लत

Fri, 02 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
कल से मिलेगी समितियों पर खाद, दूर होगी किल्लत
उरई। खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की परेशानी शनिवार से कम होने वाली है। अधिकारियों के दावों के अनुसार जिले में खाद की बड़ी रैक आ चुकी है। जिसमें 27 सौ टन डीएपी खाद का स्टाक है। शुक्रवार से खाद समितियों में वितरण करा दी जाएगी। इसके बाद शनिवार से किसानों को उपलब्ध होने लगेगी। अधिकारियों का दावा है कि अब जिले में खाद की किल्लत नहीं होगी। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि हाल ही में अमर उजाला ने खाद की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


बता दें कि इस समय रबी की फसल को लेकर बुआई का काम चल रहा है। नहरों में पानी आते ही जिले की सभी तहसीलों में बुआई का काम तेज हो गया है, लेकिन समितियों खाद न होने की वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह थी कि खाद न होने की वजह से कई समितियों में ताला लटकाथा। जिससे किसानों को खाद के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खाद किल्लत को लेकर कालाबाजारी पर भी सवाल उठने लगे थे। वहीं अधिकारी भी जल्द खाद आने की बात कह कर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इन सबके बीच किसान दर-दर भटकने को मजबूर दिख रहा था। खाद की किल्लत से बुआई लेट होती जा रही थी, जिससे किसानों की चिंता को बढ़ा दिया था और रोज किसान खाद की उम्मीद में समितियों पर पहुंच रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जिले में खाद की रैक आने के बाद अधिकारियों ने भी चेन की सांस ली। वहीं किसान को भी एक-दो दिन में खाद मिलने लगेगी। पीसीएफ के प्रबंधक एके बाजपेई ने बताया कि कई दिनों से मांग की गई थी, लेकिन खाद मिल नहीं पा रही थी। गुरुवार को रैक जिले में आ गई है, जिसमें लगभग 27 सौ टन खाद आई है। इसके साथ जल्द ही दूसरी रैक आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है जिले में खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed