फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा

प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा

Sat, 18 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा
उरई। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार की सुबह प्रसव के लिए आई महिला की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल में शव रखकर हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने परिजनों को मुश्किल से समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जालौन तहसील के सुढ़ार गांव निवासी आनंद की पत्नी अभिलाषा (22) को शुक्रवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि दोपहर तक महिला पीड़ा से चीखती रही पर कोई देखने नहीं पहुंचा। डॉक्टरों ने आपरेशन के लिए दस हजार रुपये मांगे। शाम तक कहीं से आनंद ने रुपये की व्यवस्था की और संबंधित डॉक्टर को दिए।
विज्ञापन


इसके बाद आपरेशन किया तो मृत बच्ची पैदा हुई। अभिलाषा की भी हालत बिगड़ने लगी। उसको महिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना था कि डॉक्टर ने उसे किसी नर्सिंग होम या कानपुर-झांसी ले जाने को कहा था। रास्ते में अभिलाषा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए परिजन शव को लेकर वापस अस्पताल लौटे और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस पहुंच गई और परिजनों को समझाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सीएमएस डॉ. सुनीता बनौधिया का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

इलाज में लगाया लापरवाही का आरोप, कहा-रुपये भी मांगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed