फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मोदी सरकार ने किए कोरे वादे

मोदी सरकार ने किए कोरे वादे

Sun, 18 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मोदी सरकार ने किए कोरे वादे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। मोदी सरकार के चार साल में जनता को वादों के सिवाय और कुछ नहीं मिला। जनता खुद को ठगा सा महसूर कर रही है। भाजपा ने लोगों को अच्छे दिन के सपने दिखाकर ठगा है। ये बातें राष्ट्रीय लोकदल की महिला जिलाध्यक्ष रेखा सेंगर ने जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कही।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव के दौरान देश के लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का वादा किया था। युवाओं ने रोजगार की उम्मीद में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और अब चार साल बीतने के बाद वह युवाओं से पकौड़े बेच कर रोजगार करने की बात कह रहे हैं। जनता भुखमरी से मर रही है और मोदी सिर्फ विदेशी यात्राओं में व्यस्त हैं।
विज्ञापन



देश में एक ईमानदार इंसान को बैंक से लोन कराने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाना पड़ता है और बड़े व्यापारी खुले आम बैंकों से लोन के नाम पर लूट कर रहे हैं। उन्होंने नोटबंदी व जीएसटी को सरकार के बड़े विफल फैसले बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज बुधौलिया, युवा जिलाध्यक्ष सुनील, वासुदेव यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान नीतू भटनागर को महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राष्ट्रीय लोकदल की नेता ने साधा केंद्र पर निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed