फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कोहरे का कहर, मुश्किल हुआ सफर

कोहरे का कहर, मुश्किल हुआ सफर

Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर, मुश्किल हुआ सफर
उरई। घने कोहरे के चलते पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है। इसकी वजह से बसें व ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पा रहीं है। इसका खामियाजा यात्रियों को चुकाना पड़ रहा है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बसों व ट्रेनों को इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह आने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार से पांच घंटे की देरी से आई तो कुछ ट्रेनें 13 से 14 घंटे की देरी से चल रहीं हैं। वहीं रोडवेज की बसें भी 3 से 4 घंटे की देरी से चल रही है। इस कारण भीषण सर्दी में यात्रियों को स्टेशन के बाहर या प्लेटफार्म पर ही बिस्तर बिछा कर अपनी गाड़ियों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कोहरा व खराब मौसम ने मानों बसों व ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सोमवार को लोकमान्य तिलक से चलकर गोरखपुर की ओर जाने वाली 12542 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। झांसी से चलकर लखनऊ की ओर जाने वाली 11109 इंटरसिटी ट्रेन का स्टेशन पर आने का समय सुबह 8 बजे है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से 9 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन


कोलकाता से चलकर झांसी की ओर जाने वाली 11105 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 14 घंटे की देरी से चल रही है। 15015 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन 4 घंटे की देरी से, 15063 गोरखपुर एलटीटी ट्रेन 3 घंटे की, 11123 बरौनी ग्वालियर मेल 8 घंटे, 19306 गुवाहाटी इंदौर साप्ताहिक ट्रेन 11 घंटे, 12143 लोकमान्य तिलक सुल्तानपुर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 4 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली से सुबह 4, 5 व 6 बजे उरई आने वालीं रोडवेज की बसें तीन से चार घंटे की देरी से बस स्टैंड पर आई। वहीं आगरा, हरिद्वार व दिल्ली की ओर सुबह 6, 7, 7:30 व 8 बजे जाने वाली बसें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से रवाना हो सकीं।


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि सभी बस चालकों को हिदायत दी गई कि दृश्यता के हिसाब से बसें चलाएं। कोहरा अधिक हो रहा है। देर भले ही हो जाए, लेकिन दुर्घटना किसी हाल में नहीं होनी चाहिए। यात्रियाें को गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाना पहली प्राथमिकता है।

11 से 14 घंटे की देरी से चल रहीं ट्रेनें, बसों को धीमी गति से चलाने के निर्देश
सोमवार को सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से आई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed