{"_id":"59b2e0b24f1c1bef7f8b5243","slug":"131504895154-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में गैरहाजिर रहे दो दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में गैरहाजिर रहे दो दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों को नोटिस
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। 17 से 25 अगस्त तक चले अभियान में अनुपस्थित मिले सफाई कर्मचारियों को डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डीपीआरओ केके अवस्थी ने बताया कि 17 से 25 अगस्त तक गांवों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया था। बिना अवकाश के अनुपस्थित मिले विकासखंड अछल्दा के राम कुमार सिद्धार्थ, बैशाली की प्रीति बाला, तुर्कपुर के अवनीश कुमार, लालपुर, रामपुर बौढ़ेपुर के सुभाषचंद्र, सैनपुर सल्हूपुर के राहुल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत पुर्वा आशा चडरौआ के सफाईकर्मी जितेंद्र कुमार, बझेरा के दीनू, हरचंद्रपुर की रूवी देवी, कासिम नगर के बृजेश कुमार व ग्राम पंचायत पुर्वा खुमान विंदेश्वरी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण कार्यालय भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत नौनिकपुर के सफाईकर्मी निरंजन, बघुआ के दयाराम, शिवपुर के कमलेश कुमार, चंद्रपुरा के सियाराम, दखनाई की मीना देवी एवं आशा ताराचंद्र घसारा के जितेंद्र को भी डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनसे कहा गया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण नहीं भेजा तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-गैरहाजिर रहे सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस