फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   131 took seven rounds in mass marriage, four got married

Auraiya News: सामूहिक विवाह में 131 ने लिए सात फेरे, चार ने किया निकाह

Sun, 10 Mar 2024 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
131 took seven rounds in mass marriage, four got married
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। ककोर स्थित तिरंगा मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंगल गीतों के बीच 135 जोड़ों ने शादी रचाई। इनमें चार मुस्लिम जोड़े रहे। पूर्व राज्यमंत्री, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सामूहिक विवाह समारोह में पंडितों ने एक साथ विधिवत मंत्रोच्चारण, पूजन, सिंदूरदान, जयमाल, होमहवन के बाद विवाह के सात वचनों से वर वधुओं को अवगत कराकर मांगलिक विवाह की रस्म संपन्न कराया। पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से प्रदेश की बेटियों व नारी शक्ति को बल मिला है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास नारे के उद्देश्य के अनुरूप सभी को अपने परिवार का हिस्सा माना है। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने परिणय सूत्र में बंधने वाले वर-वधू को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रशासन के माध्यम से सरकार की ओर से संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाएं वंचित तबके के पास उसके दरवाजे तक उनको लाभांवित करने पहुंच रही है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ऋषि पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंदिरा सिंह, बीएसए अनिल कुमार, डीडीओ करुणापति मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed