{"_id":"65959ee3bdcde8b9390fc328","slug":"13-year-old-boy-hanged-himself-after-locking-his-room-auraiya-news-c-211-1-aur1001-7145-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कमरा बंद कर फंदे से झूला 13 साल का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कमरा बंद कर फंदे से झूला 13 साल का बच्चा
Wed, 03 Jan 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव गुनौली में बुधवार सुबह भाई के साथ खाना खाने के दौरान मामूली बातचीत के बाद क्षुब्ध बच्चे ने कमरे के अंदर जाकर जूट की रस्सी से फंदा लगाकर। काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजन दरवाजा तोड़ते हुए कमरे के अंदर पहुंचे। जहां बच्चे को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन बच्चे के फंदे की रस्सी काटकर परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव गुनौली निवासी प्रेम चंद्र शंखवार का 13 साल का पुत्र ईशू कक्षा सात में पढ़ता था। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे ईशू बड़े भाई अंशू के साथ खाना खा रहा था। तभी चावल कम मिलने पर बड़े भाई से आपसी मुंहाचाही हो गई। इससे गुस्सा होकर ईशू कमरे में चला गया। जहां उसने अंदर से कमरा बंद कर जूट की रस्सी से फंदा बनाकर गला कस लिया।
काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिजन ने दरवाजा खटखटाया। न खोलने पर दरवाजा तोड़ा तो अंदर ईशू फंदे पर लटका दिखा। उसे सीएचसी अछल्दा ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर गौरव ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मां वैजंती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बड़ा भाई अंशू भी इस दौरान रोता रहा। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए शव गांव ले गए। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।