फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   13 died, eight new infected were found

13 हुए ठीक, आठ नए संक्रमित मिले

Thu, 10 Dec 2020 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
13 died, eight new infected were found
औरैया। जिले में आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13 रही है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य टीमों को संक्रमण की रोकथाम के लिए सैंपल लिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिले में आठ नए संक्रमित मरीज मिले है। जबकि 13 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3359 हो गई है। जबकि कोरोना संक्रमण से जंग जीतने वालों की संख्या अब 3199 जा पहुंची है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 117 रह गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण के बाद मरने वालों की संख्या 43 है। गुरुवार को जिले में एक हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया गया। जिले में अब कुल एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 42 जा पहुंची है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीमों ने आरटीपीसीआर के 779, ट्रू-नेट के दो और एंटीजन के 673 सैंपल लिए गए। अब जिले में कुल आरटीपीसीआर के लिए गए सैंपलों की संख्या 91590 हो गई है। जिसमें 87279 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सैफई लैब से अब 2246 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि होम आइसोलेशन में अब 103 संक्रमित मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
शहर के मोहल्ला ओमनगर में दो, नरायनपुर में एक, भाग्यनगर ब्लॉक के गेल गांव दिबियापुर में एक, बिधूना ब्लॉक क्षेत्र के गांव हसेरन में एक, ऐरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के गांव सुरेंधा में एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके साख ही कानपुर नगर और इटावा जिले का एक-एक संक्रमित मरीज भी जिले में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed