{"_id":"5c79681abdec22737a3692b0","slug":"121551460378-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्रों का वीसी ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्रों का वीसी ने किया दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। विश्वविद्यालय परीक्षा के दौरान श्रीदर्शन सिंह महाविद्यालय में सचल दल और केंद्राध्यक्ष के बीच हुए हंगामे का असर शुक्रवार को दिखा। वीसी ने जिले के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। हालांकि सभी केंद्रों पर उन्हें शांतिपूर्वक परीक्षाएं होती नजर आईं।
विश्वविद्यालय परीक्षा के दूसरे दिन श्रीदर्शन सिंह महाविद्यालय में यूनिवर्सिटी द्वारा गठित उड़नदस्ता टीम से केंद्राध्यक्ष का लैब खुलवाने को लेकर विवाद हो गया था। स्कूल प्रशासन की माने तो लैब में ताला पड़ा था। विवाद कंट्रोलर तक पहुंचा था। शुक्रवार को वीसी नीलिमा गुप्ता ने जिले के महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। बताते चलें कि वीसी की टीम पहले श्रीदर्शन सिंह महाविद्यालय पहुंची। जहां उन्होंने कक्षों का निरीक्षण किया। हालांकि सब कुछ सही पाया। इसके बाद टीम श्रीगुलाब सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंची। जहां कक्षों व प्राचार्य कक्ष का निरीक्षण के बाद कैमरे की स्थिति भी देखी। तिलक महाविद्यालय परीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया।
-श्रीदर्शन सिंह महाविद्यालय में उड़नदस्ते और केंद्राध्यक्ष के बीच हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो