फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   भरभरा कर गिरी दीवार, दो बच्चियां घायल

भरभरा कर गिरी दीवार, दो बच्चियां घायल

Sat, 01 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
भरभरा कर गिरी दीवार, दो बच्चियां घायल
कदौरा। पिछले दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश सेे शुक्रवार की सुबह कदौरा के मोहल्ला गाड़ीखाना में एक मकान की दीवार गिरने से दो बच्चियां दबकर घायल हो गईं। जबकि गृहस्थी का अधिकांश सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मोहल्ले वालों ने बताया कि अगर दीवार रात में गिरती तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन


दो दिन से हो रही बारिश के चलते कदौरा के मोहल्ला गाड़ी खाना निवासी मोहम्मद इस्लाम उर्फ भप्पा पुत्र फकीर मोहम्मद के घर की दीवार शुक्रवार सुबह आठ बजे तेज आवाज के साथ गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आकर इस्लाम की पुत्री आसमा (11) जो वहीं पर बर्तन धो रही थी और पास में खेल रही उसकी 6 वर्षीय नातिन अफसाना चपेट में आ गई।
विज्ञापन


जिससे चीख पुकार मच गई। शोरशराबा होने पर पहुंचे मोहल्लेवालों ने मलबा हटाकर दोनों दबी बच्चियों को बाहर निकाला और सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। वहीं घर में काम कर रही इस्लाम की पत्नी जमीला, मां बिस्मिल्ला, दो पुत्र शाहरुख व फैजल बाल-बाल बच गए। घटना के समय इस्लाम अपना रिक्शा चलाने गया था। दीवार गिरने से घर में रखा टीवी, पंखा अनाज व घर का अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान की आशंका है। मोहल्ले वालों ने लेखपाल व अन्य अधिकारियों को सूचना दे दी है। शाम तक कोई भी निरीक्षण करने नहीं पहुंचा था। दीवार गिरने की घटना के बाद एकत्रित हुए मोहल्लेवालों का कहना है कि गुरुवार रात में हुई तेज बारिश से अगर रात में दीवार गिर जाती तो परिवार के सभी सदस्य दब जाते और कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।

लगातार बारिश से भीगी थी दीवार, गृहस्थी का सामान भी क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed