फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ओमनी की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, एक गंभीर

ओमनी की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, एक गंभीर

Sun, 18 Feb 2018 11:29 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
ओमनी की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-बेला मार्ग स्थित कमलपुर नहर के पुल के पास तेज रफ्तार ओमनी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार लेकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को सैफई रेफर कर दिया है।
इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के सौथना गांव निवासी रामपाल सिंह (45) साथी शिववीर के साथ बेला थाना क्षेत्र के कुर्सी गांव में रिश्तेदारी में निमंत्रण में गया था। रात में वहां सेे दोनों घर लौट रहे थे। बिधूना-बेला मार्ग पर कमलपुर नहर के पुल के पास सामने आ रही वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि शिववीर को सैफई रेफर कर दिया। हादसे में रामपाल सिंह की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो वह आनन-फानन अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


हेलमेट लगाए होता तो शायद बच जाती जान
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिसके कारण बाइक में पीछे बैठे रामबालक के सिर पर अधिक चोट लगने से मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे शिववीर के सिर में भी गंभीर चोट आई है। जिसके कारण रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, एक घायल
- बिधूना-बेला मार्ग स्थित कमलपुर गांव के पास हुआ हादसा
- बाइक सवार निमंत्रण खाकर घर वापस लौट रहे थे





























































































































































































































































































































































फोटो-18एयूआरपी12- रोते बिलखते मृतक के परिजन
18एयूआरपी13- सीएचसी में लगी लोगों की भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed