फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   12 more infected with corona were found in the district

Auraiya News: जिले में कोरोना के 12 संक्रमित और मिले

Sun, 23 Apr 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 23 Apr 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
12 more infected with corona were found in the district
औरैया। सामाजिक दूरी और कोरोना गाइड लाइन का पालन न करने के चलते जिले में शनिवार को आरटीपीसीआर से आई रिपोर्ट में 12 मामले पॉजिटिव आए। अब सक्रिय केस 47 और कुल मामले 70 हो गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची कोरोना की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट से खलबली मच गई है। जिसके तहत 12 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। अहम बात यह है कि शासन के निर्देश के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने कोरोना को लेकर गाइड लाइन जारी की थी। जिसमें लोगों से गाइड लाइन के अनुसार नियमों का पालन करने की अपील की गई थी। बावजूद इसके शहर समेत किसी भी अस्पताल में इसका पालन होता नहीं दिख रहा है। जहां बाजार में लोग सोशल डिस्टेंस भूल चुके हैं। तो वहीं लोगों को जागरूक करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी खुद भी मास्क के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन करना भूल चुके हैं। जिससे कोरोना के मामलों में धीर-धीरे बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।
विज्ञापन


शनिवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में अब कोरोना के 70 मामले हो गए हैं। जिसमें एक्टिव केशों की संख्या 47 हो गई है। इन मामलों में पांच दिबियापुर, तीन औरैया, दो अजीतमल, एक बिधूना व एक सहार में पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। ऐपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. सर्फराज अंसारी ने बताया कि शनिवार को आई कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 12 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed