{"_id":"60c0ffc68ebc3e11e549f282","slug":"11777-labour-got-relief-fund-auraiya-news-knp6332192142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत योजना से लाभांवित हुए 11777 पंजीकृत श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत योजना से लाभांवित हुए 11777 पंजीकृत श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मुख्यमंत्री आपदा राहत योजना के तहत जिले के 11777 पंजीकृत श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। ब्लॉक स्थित एनआईसी पर कुछ श्रमिकों को जिलाधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रमाण पत्र देकर योजना का शुभारंभ किया।
बुधवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने ब्लॉक स्थित एनआईसी कार्यालय पर श्रमिक शशि मोहन, राकेश कुमार, अखिलेश, बीरा देवी, तबस्सुम बेगम को प्रमाणपत्र दिए। उन्हें बताया गया कि योजना के तहत उनके खातों में एक हजार रुपया भेजा गया है।
कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में काम करने वाले श्रमिक भी वर्चुअल बैठक में जुड़े। बताया कि 14 जून से जिले के सभी ब्लॉक में श्रम योगी पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें श्रमिकों का नि:शुल्क पंजीकरण कराया जाएगा। ताकि उन्हें श्रम विभाग से संचालित होने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके। बताया कि मेरा टीका, मेरा अधिकार अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान में गांव-गांव जाकर अधिकारियों द्वारा शिविर लगाकर श्रम विभाग की योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने कहा कि सभी श्रमिक विभाग से संचालित 12 योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदि मौजूद रहे।