{"_id":"5c6464ffbdec227395217da8","slug":"11550083327-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं में धांधली का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर/औरैया। ब्लॉक एरवाकटरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीलपुर ऐरवा में विकास कार्योें तथा कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।
बीलपुर ऐरवा निवास ग्राम पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, राजवीर, तारादेवी, मंजूलता, सोनी, रंजना आदि ने डीएम श्रीकांत मिश्रा को दिए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है।
ग्राम पंचायत की आज तक बैठक नहीं बुलाई गई। सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर ग्राम पंचायत की कार्ययोजना तैयार की जाती है। ग्राम पंचायत में वर्ष 2015 निर्वाचन के बाद शपथ ग्रहण के बाद महत्वपूर्ण समितियों में बड़े पैमाने पर मनमानी कर केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रकरण की सक्षम अधिकारी से जांच करवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो