फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   डेढ़ दर्जन सहकारी समितियों पर खुले में पड़ा गेहूं

डेढ़ दर्जन सहकारी समितियों पर खुले में पड़ा गेहूं

Mon, 18 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ दर्जन सहकारी समितियों पर खुले में पड़ा गेहूं
फोटो 18 एयूआरपी 13 - साधन सहकारी समिति बिधूना में खुले में पड़ा गेहूं
विज्ञापन


18 सहकारी समितियों पर खुले में पड़ा गेहूं
- बफर गोदाम भरने से हो रही परेशान, एआर ने विपणन अधिकारी को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। जिले में गेहूं की खरीद समाप्त हो चुकी है, लेकिन जिले की डेढ़ दर्जन सहकारी समितियों पर गेहूं खुले में पड़ा है। बफर गोदाम फुल होने से गेहूं को रखने की फिलहाल कोई व्यवस्था प्रशासन नहीं कर सका है। गेहूं की उठान करवाने को शासन को पत्र लिखा है।
सहकारी संघ, क्रय विक्रय व साधन सहकारी समिति द्वारा 58 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए थे। जिनमें साधन सहकारी समिति तिलकपुर, केशमपुर, बहादुरपुर, जुआ, करही, जमुंहा, लखनपुर, खानपुर फफूंद, क्रय विक्रय बिधूना, सहकारी संघ एरवाकटरा, कैथावा समेत डेढ़ दर्जन स्थानों पर गेहूं खुले में पड़ा है। शहर के समीपवर्ती ग्राम मिहौली स्थित बफर गोदाम की क्षमता से अधिक भरे होने के कारण गेहूं की उठान नहीं हो पा रही है। मौसम की बेरुखी, आंधी और पानी की आशंका से इन समितियों के सचिवों की परेशानी बढ़ा दी है। सचिवो ने एआर कोपरेटिव एससी त्रिपाठी ने अविलंब समितियों से गेहूं उठवाने की गुहार लगाई थी। इस पर उन्होंने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर समितियों पर पड़े गेहूं को अविलंब उठवाने का इंतजाम करने को कहा है।
विज्ञापन

--------------------------------------
बफर गोेदामों पर लगी है ट्रकों की भीड़
औरैया। बफर गोदाम क्षमता से अधिक भरने के बावजूद समितियों के ट्रक पिछले एक सप्ताह से गोदाम के बाहर खड़े हैं। समितियों के सचिवों का कहना है कि गेहूं के उठान की जिम्मेदारी एफसीआई की है, लेकिन इस बार यह जिम्मेदारी जबरन उन पर थोप दी गई। सप्ताह भर से ट्रकों के खड़े होने से प्रतिदिन का भाड़ा उन्हें भुगतान करना पड़ रहा है। जबकि विभाग द्वारा इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे उनमें रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
जिला खाद्य विपणन अधिकारी को पत्र लिखकर गेहूं को रखवाने को कहा गया है। उन्होंने दो-तीन में गेहूं को रखवाने की बात कही है। समितियों से जल्द गेहूं उठवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि समय रहते गेहूं की उठान हो जाए और बारिश में भीगने से बच सके।

एससी त्रिपाठी
एआर कोपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed