{"_id":"5b1193b84f1c1baa6e8b5cd5","slug":"11527878584-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद दिबियापुर में सीएनजी गैस की कीमतों में 6.58 रुपए की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे इंतजार के बाद दिबियापुर में सीएनजी गैस की कीमतों में 6.58 रुपए की कमी
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीएनजी गैस की कीमतों में 6.58 रुपये की कमी
-दिबियापुर में सीएनजी की कीमतें पेट्रोल से भी अधिक हो गईं थीं
फोटो 01यूआरपी25- दिबियापुर स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने के लिए खड़े वाहन।
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। लंबे इंतजार के बाद दिबियापुर में गेल गैस की सीएनजी पंप पर कीमतें लगभग सात रुपये कम हुईं हैं। 31 मई की रात से दिबियापुर में सीएनजी की कीमत 84.34 रुपये से घटकर 77.76 रुपये हो गईं हैं।
केंद्र सरकार की ईको फ्रैंडली सीएनजी चलित वाहनों को प्रोत्साहन देने की योजना के तहत दिबियापुर में सीएनजी पंप खोला गया था। यहां पर प्रदेश के अन्य स्थानों की अपेक्षा गेल गैस की सीएनजी की कीमतें काफी बढ़ीं हुईं थीं। 25 मई को सीएनजी की दिबियापुर में कीमतें बढ़कर 84.34 रुपये हो गई थी। अब 31 मई की रात से दिबियापुर स्थित सीएनजी पंप पर गैस की कीमतें कम हो गईं। लगातार लगभग 10 माह बाद सीएनजी गैस की कीमतों में कमी होने से सीएनजी चलित वाहनों के उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इस संबंध में गेल गैस की पीआरओ शिल्पी टंडन से बात करने का प्रयास किया गया। परंतु मीटिंग में व्यस्त होने के कारण उनसे बात नहीं हो सकी।
इनसेट
11 माह में दिबियापुर में दो बार घटी और 9 बार बढ़ीं सीएनजी की कीमतें
दिबियापुर। सितंबर 2017 में 2.50 रुपये की कटौती के बाद सीएनजी की कीमतों में एक बार बढ़त दर्ज की तो इसके बाद कम होने का नाम ही नहीं लिया। सितंबर 2017 के सापेक्ष 25 मई तक दिबियापुर में सीएनजी की कीमतों में 20.14 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। अभी 5 दिन पहले ही 3.51 रूपए कीमतें बढ़ चुकीं हैं। परंतु इस बार सितंबर 2017 के बाद अब 31 मई की रात एक बार फिर से गैस की कीमतों में 6.58 रुपया की कमी आई है।