{"_id":"59ee1d874f1c1b98678b70d3","slug":"11508777351-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में शामिल किसानों के खाते में पहुंचा कर्जमाफी का रूपया - बैंक की छुट्टी होने के कारण प्रमाण पत्र बनने में हुई देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में शामिल किसानों के खाते में पहुंचा कर्जमाफी का रूपया - बैंक की छुट्टी होने के कारण प्रमाण पत्र बनने में हुई देरी
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। तीसरे चरण के कर्जमाफी से लाभान्वित किसानों के खाते में धन पहुंच गया है। इधर, एनपीए समाधान योजना में शामिल किसानों की संख्या 9935 पहुंची।
उपकृषि निर्देशक विजय कुमार ने बताया कि तीसरे चरण के किसानों का सत्यापन पूर्ण होने के बाद कुल 6814 किसानों को पात्र पाया गया था, जिनके लिए शासनस्तर से 30 करोड़ 98 लाख रुपये भेज दिए गए थे। बैंक के नोडल अधिकारी की ओर से किसानों के खातों में रकम भेज दी गई है।
सूत्रों की मानें तो तीसरे चरण के प्रमाण पत्र वितरण की तिथि 23 अक्तूबर निर्धारित करने के कयास लगाए जा रहे थे। मगर, बीच में छुट्टी हो जाने से चार दिन तक बैंक बंद रहे। इसकी वजह से सभी प्रमाण पत्र बन नहीं पाए। प्रमाणपत्र वितरण की तिथि को दो तीन दिन आगे बढ़ा दिया गया है।
इधर, एनपीए समाधान योजना का सत्यापन कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। लेखपालों द्वारा किसानों की भूमैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। सिर्फ खाते को आधार कार्ड से लिंक करना रह गया है। जिनकी संख्या नौ हजार 935 पहुंच गई है। एक नवंबर तक सारी कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद जल्द की इस योजना में शामिल किसानों को कर्जमाफी की सौगात दी जाएगी।