{"_id":"59ce91f04f1c1bd8538b4fdb","slug":"11506710000-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, मासूम की मौत, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, मासूम की मौत, 20 घायल
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ (उरई)। थाना क्षेत्र के कुरोती मार्ग के निचाउड़ी मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर व ट्राली खंती में पलट गई। हादसे में आठ माह के नवजात की मौत हो गई, जबकि महिलाओं समेत 20 लोग घायल हो गए। सभी लोग महानवमी पर जालौन के छिरिया गांव स्थित मशान बाबा मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के जमरेही अव्वल निवासी नंद किशोर पुत्र गेंदालाल का परिवार व उनके रिश्तेदार शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर व ट्राली से जालौन के छिरिया गांव स्थित मशान बाबा मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे थे। निचाउड़ी मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली समेत सड़क किनारे खंती में पलट गया।
चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर ट्रैक्टर व ट्राली में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबने से आठ माह के मासूम हिमांशु पुत्र रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जमरेही अव्वल निवासी रजनी (22) पत्नी रिंकू, प्रेमवती (17) पुत्र लल्लूराम, शांति (36) पत्नी प्रेमनारायण, यश (3) पुत्र मानवेंद्र, कांति (40) पत्नी हरी सिंह,
विज्ञापन
मीरा (30) पत्नी लल्लूराम, छोटीबाई (45) पत्नी जगराम, संतोषी (24) पत्नी मानवेंद्र, अंगूरी (21) पत्नी राजू, फूलन देवी (50) पत्नी सत्यनारायण, मानवेंद्र (40) पुत्र मलखान, ग्राम इटवा कनार थाना गोहन निवासी मानसी (19) पुत्री अशकुमार, शिवानी (6) पुत्री रिंकू व जालौन के ग्राम छिरिया निवासी ललिता (55) पत्नी चिनू व रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टीहर निवासी भूरी देवी (60) पत्नी लोटन घायल हो गए।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। यहां से भूरी देवी, प्रेमवती, छोटीबाई, मीरा, कांती देवी, फूलन की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है।
- जालौन के छिरिया गांव मशान बाबा जवारे चढ़ाने जा रहे थे
- माधौगढ़ के कुरोती मार्ग के निचाउड़ी मोड़ के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो