{"_id":"6318e1efd66a891d354e3332","slug":"113380-farmers-verification-work-incomplete-auraiya-news-knp7169284139","type":"story","status":"publish","title_hn":"113380 किसानों के सत्यापन का कार्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
113380 किसानों के सत्यापन का कार्य अधूरा
विज्ञापन
औरैया। किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों का भूलेख सत्यापन का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। जिले में 247775 किसानों में अब तक 134395 किसानों का सत्यापन का कार्य पूरा हो सका है। 113380 किसानों के सत्यापन शेष है। यही स्थिति रही तो सितंबर में मिलने वाली सम्मान निधि लटक सकती है।
केंद्र सरकार ने एक दिसंबर 2018 को किसान सम्मान निधि की शुरूआत की थी। योजना की शुरूआत में भूमिहीन, आयकर जमा करने जैसे कई तरह के अपात्र किसान योजना का लाभ पा रहे थे। जिसको देखते हुए सरकार ने भूलेख के आधार पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार को 25 सितंबर तक तीसरी किस्त जारी करनी है। समय सीमा पूरी होने में मात्र 17 दिन शेष हैं। तहसील स्तर पर राजस्व टीम व कृषि विभाग द्वारा कराए जा रहा सत्यापन काफी धीमा चल रहा है। पिछले दिनों जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने उप कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार वर्मा व एसडीएम के साथ बैठक कर किसानों के सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्थिति जस की तस है। उप कृषि निदेशक शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि भूलेख सत्यापन का कार्य तीनों तहसीलों में तेजी से चल रहा है। तय डेट लाइन से पूर्व सभी किसानों के भू-राजस्व का सत्यापन करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिन किसानों के अभिलेखों का सत्यापन नहीं हुआ है। वह तहसील व उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
-----------
तहसील कुल किसान पोर्टल पर फीड (सत्यापित किसान)
अजीतमल 38869 29692
औरैया 68349 37725
बिधूना 140557 66978
--------------------------------------
योग 247775 134395