फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   112 MoUs worth Rs 1105.65 crore for industrial development of the district came on the ground

Auraiya News: जिले के औद्योगिक विकास को 1105.65 करोड़ के 112 एमओयू आए धरातल पर

Tue, 20 Feb 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
112 MoUs worth Rs 1105.65 crore for industrial development of the district came on the ground
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ककोर। जिले के ककोर मुख्यालय के मानस सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का भव्य आयोजन किया गया। इस बीच जिले के औद्योगिक क्षेत्र में धरातल पर आए 1105.65 करोड़ के 112 एमओयू के माध्यम से जिले के विकास काे गति मिलेगी।
इस अवसर पर पीएम व सीएम का जहां लाइव संबोधन उद्यमियों की मौजूदगी में दिखाया गया। वहीं मौजूद कामगारों को टूल किट समेत उद्यमियों को सांकेतिक बैंक की चैक देकर नवाजा गया। उनकी इकाइयों के स्थापना को लेकर शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन




ककोर मुख्यालय में आयोजित जनपद स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सदर विधायक ने 20 लाभार्थियों को 384 लाख रुपये ऋण के सांकेतिक बैंक चैक वितरित किए। 10 लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनार्न्तगत ब्यूटी पार्लर ट्रेड की महिलाओं को टूल किट बांटी गई। जिलाधिकारी व सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने मौजूद इन्वेस्टरों को विभिन्न पॉलिसी के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अरविंद कुमार भास्कर ने बताया कि जनपद औरैया को 1250 करोड़ निवेश का लक्ष्य शासन से मिला था। इसके क्रम में 112 उद्यमियों ने 1105.65 करोड़ के निवेश की तैयारी कर ली है। जीबीसी में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का लाइव प्रसारण जनपद की समस्त तहसीलों व ब्लाॅक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर कलेक्ट्रेट परिसर ककोर में लगी प्रर्दशनी का उद्यमियों व अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भ्रमण किया। इसमें उद्यान विभाग, रेशम विभाग, उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड व समूह की महिलाओं के लगे स्टॉलों की प्रशंसा की गई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर उद्यमी व काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed