{"_id":"5c855736bdec2213e806f1f6","slug":"111552242486-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आधुनिकीकरण में प्रदेश सरकार की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आधुनिकीकरण में प्रदेश सरकार की अहम भूमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में पुलिस काफी सुविधाओं से लैस होगी। प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे।
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह को प्रदेश सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण और सुदृढ़ीकरण आयोग का अध्यक्ष बनाया है। रविवार को दोपहर लगभग दो बजे कानपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। कहा कि प्रदेश में पुलिस आने वाले दिनों में कई सुविधाओं से लैस नजर आएगी। आयोग का मुख्य काम पुलिस की छवि को सुधारना भी है। इस दिशा में भी सरकार तेजी से काम कर रही है। कई बड़ी जांचों को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए सरकार काम कर रही है।
पुलिसकर्मियों की तमाम समस्याओं का भी शीघ्र निराकरण होगा और प्रदेश सरकार पुलिस कर्मियों की कमी को भी शीघ्र समाप्त करेगी। इस दिशा में काम चल रहा है। वर्तमान में लॉ एंड आर्डर पर सवाल पूछे जाने पर बहुत बढ़िया चल रहा कहते हुए शांत हो गए। अंत में उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि वे जो भी कार्य करें, गंभीरता से करें। इस मौके पर एसपी हरीश चन्दर, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह राजावत, रवींद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर सिंह, गौरव सिंह, जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी राजेश सिंह, रवींद्र सिंह तोमर, डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी श्यौदान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-कानपुर रोड पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे पूर्व डीजीपी
अमर उजाला ब्यूरो