{"_id":"5b0edcc94f1c1b926e8b57c6","slug":"111527700681-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बदली से अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बदली से अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस
Updated Wed, 30 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को छाई बदली के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली। जिसके चलते अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को जिले में कहीं बरसात नहीं हुई और न ही धूलभरी हवाओं का एहसास हुआ। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इसके साथ ही मौसम में आर्द्रता 74 और 47 प्रतिशत रिकार्ड की गई। जबकि हवाओं की गति 12 से 13 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गईं। यही नहीं हवाएं उत्तर-पूर्वी दिशा में चलने से तापमान में गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि 30 व 31 को धूल भरी हवाओं के साथ बदली और बरसात के आसार थे। हवाओं की दिशा परिवर्तन के चलते सिर्फ बदली छाई रही। यही स्थिती 31 मई को भी देखने को मिलेगी। हालांकि देरशाम तक हल्की बारिश की संभावना भी हैै।
बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल देखने को मिली। धूप का असर दोपहर 11 बजे के बाद हुआ। लेकिन आसमान में छाए बादलों के चलते धूप का असर अधिक नहीं हुआ। जिस कारण पूरे दिन मौसम सुहाना रहा।
शाम चार बजे चलीं हवाओं ने मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया। जिसके चलते शाम ढ़लने के बाद लोगों की भीड़ सड़कों पर व मकान की छतों पर अधिक देखने को मिली।
हल्की बारिश दे सकती है गर्मी से राहत
पूरे दिल बादल छाए रहने के आसार