Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अज्ञात कारणों से लगी छप्पर में आग, चार मवेशी सहित तीन लाख का नुकसान

अज्ञात कारणों से लगी छप्पर में आग, चार मवेशी सहित तीन लाख का नुकसान

Sun, 11 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से लगी छप्पर में आग, चार मवेशी सहित तीन लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के लछियाम पुरवा मुरली गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक मकान के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते छप्पर की आग ने रौद्र रुप धारण कर वहां बंधे चार मवेशी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं आग से घर में रखा खाद्यान्न, कपड़े व अन्य घरेलू सामान सहित ट्रैक्टर व अन्य मशीनों का सारा सामान जल गया। आग लगते देख ग्रामीणों ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। लेकिन घटना के दो घंटे बाद फायर कर्मी पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।

लछियाम पुरवा मुरली निवासी अशोक के घर में लगे छप्पर में रविवार दोपहर लगभग दो बजे अचानक आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने हवा के साथ विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे घर में रखे कपड़े, खाद्यान्न आदि को अपनी चपेट में ले लिया। इससे घर में रखा सारा सामान जल गया। वहीं छप्पर में बंधी अशोक की दो भैंस व दो गाय भी जलकर मर गई। साथ ही मौके पर खड़ा ट्रैक्टर व अन्य मशीनों का सामान भी जल गया। आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वहीं ग्रामीणों ने दिबियापुर पुलिस व फायर बिग्रेड को फोन से आग लगने की जानकारी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बाद भी दमकल कर्मी आग बुझने के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिससे लोगों में दमकल कर्मियों के ऊपर खासा आक्रोश व्याप्त रहा। वहीं आग लगने के बाद जांच करने पहुंचे लेखपाल पवन दीक्षित ने आग से लगभग तीन लाख रुपये की क्षति होना बताया है।
विज्ञापन


- लगी छप्पर में आग, चार मवेशी मरे
- सूचना के दो घंटे बाद पहुंची दमकल से लोगाें में आक्रोश व्याप्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed