फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जीपीएस के साये में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों

जीपीएस के साये में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों

Tue, 12 Mar 2019 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
जीपीएस के साये में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों
औरैया। लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन सख्त है। ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। स्ट्रांग रूम से संबधित बूथ तक वोटिंग मशीनों को ले जाने के लिए जीपीएस लगे वाहनों का उपयोग किया जाएगा। जिससे बूथ तक सुरक्षित पहुंचाने के दौरान पल-पल की जानकारी उन्हें मिलती रहे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट मशीन को संबंधित बूथों तक सुरक्षित ले जाने के लिए जीपीएस लगे वाहनों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को सुरक्षित मतदान केंद्र तक पहुंचाने को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इन वाहनों को विशेष सुरक्षा में रखने की भी व्यवस्था की गई है। सोमवार की देर रात कैंप कार्यालय पर बुलाई गई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि जिन मतदान केंद्रों को दो दिन के अंदर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चुनाव संबंधित आदेश देने को एक व्हाट्स अप ग्रुप भी बनाया गया है। इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी, रैंप, इज्जत घर, फर्नीचर, वेटिंग रूम आदि की व्यवस्था दो दिनों में सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के संबंध में जानकारी रखने और पोलिंग पार्टियों के जाने वाले रास्ते का निरीक्षण भी करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आदर्श आचार संहिता का हर हाल में पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को ले जाने वाले जीपीएस सिस्टम लगे वाहनों को मतदान के दिन मतदेय स्थल पर ही खड़ा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed