{"_id":"5b0d94c14f1c1bda6e8b542c","slug":"101527616705-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में टक्कर मारने के बाद ट्रक खड्ड में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में टक्कर मारने के बाद ट्रक खड्ड में घुसा
Updated Tue, 29 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। किशनी-बिधूना मार्ग पर मंगलवार को सुबह तेज रफ्तार ट्रक रोडवेज बस को टक्कर मारने के बाद खड्ड में घुस गया। बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।
दिल्ली से आ रही रोडवेज बस को किशनी-बिधूना मार्ग के रठगांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया तो वह सड़क किनारे खड्ड में जा फंसा। रोडवेज की बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में बस में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आईं थीं। यात्री अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।