{"_id":"677d6bf35d1ac5db5b020b35","slug":"100-villages-remained-in-darkness-for-three-and-a-half-hours-due-to-break-down-of-ht-line-auraiya-news-c-211-1-aur1006-120867-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एचटी लाइन के ब्रेक डाउन से साढ़े तीन घंटे अंधेरे में रहे 100 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एचटी लाइन के ब्रेक डाउन से साढ़े तीन घंटे अंधेरे में रहे 100 गांव
Tue, 07 Jan 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली पोल पर इंसुलेटर बदलता बिजली कर्मी।
- फोटो : बिजली पोल पर इंसुलेटर बदलता बिजली कर्मी।
औरैया। बिधूना बिजली सब स्टेशन से अछल्दा को आई 33 केवीए एचटी लाइन में मंगलवार सुबह फाल्ट होने से लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे लगभग 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति साढ़े तीन घंटे तक बाधित रही। बिजली कर्मियों ने फाल्ट खोजने के बाद उसे दुरुस्त किया।
बिधूना से अछल्दा बिजली केंद्र को आई 33 केवीए एचटी लाइन में मंगलवार सुबह लगभग पौने आठ बजे रुरुगंज के पास ब्रेक डाउन हो गया। जिससे अछल्दा उप केंद्र से जुड़े रुरुगंज, गुनौली, मुहम्मदाबाद फीडर के अलावा अन्य फीडर से जुडे बैसोली, छछूंद, तेजपुर, बझेरा, मुहम्मदाबाद, गुनौली, मुखे की मड़ैया ,दिलीपपुर, तुरुकपुर समेत 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों ने लाइन की जांच शुरू की। जिसमें रुरुगंज के पास एचटी लाइन पर लगे इंसुलेटर के फट जाने की समस्या पाई। इंसुलेटर बदलने के बाद सुबह साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिधूना पावर हाउस के पास 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी थी। लाइनमैनों की टीम ने समस्या को दूर कर लगभग साढ़े 10 बजे आपूर्ति बहाल की गई।