फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   100 villages got seven hours of electricity in 48

Auraiya News: 100 गांवों को 48 में सात घंटे मिली बिजली

Sat, 06 Jul 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
100 villages got seven hours of electricity in 48
ककोर (औरैया)। बारिश की वजह से जिला मुख्यालय ककोर के समीप के 100 से अधिक गांवों में 48 में मात्र सात घंटे ही आपूर्ति मिली है। जौरा फीडर, कंचौसी फीडर, दौलतपुर फीडर के मखनपुर, दखलीपुर, इटाहा, नौली, लालपुर, जौरा, दौलतपुर, चिचौली, ऊमरसाना, सोधेमऊ, चपोली, नया पूर्वा, आजादपुर, प्रतापपुर, उसरारी, दहगांव, सुजानपुर, कानारपुर, भटपुरा, लुखडपुरा, नगला जय सिंह, समाधान पुर्वा, बहादुरपुर आदि समेत 100 अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही है। जेई विवेक खरे ने बताया कि बारिश होने के कारण मैन लाइन में ट्रिप हो जा रही है। वहीं अछल्दा के नगला कहारन के मौजे में रखा 10केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से फूंका पड़ा है। इसी तरह अजीतमल के सेंगुर नदी इलाके के चपटा में स्थापित फीडर से जुड़े गांव सेगनपुठठा, हैदरपुर में आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही ही। (संवाद)
विज्ञापन


33 केवी बिजली लाइन का खंभा गिरा, 11 घंटे ठप रही आपूर्ति

फफूंद। असेनी पावर स्टेशन से केशमपुर सब स्टेशन आई 33 केवी लाइन का एक बिजली का खंभा गिरने से फफूंद कस्बा और 400 गांव की आपूर्ति ठप हो गई। फाॅल्ट ढूंढने निकले लाइनमैन की टीम ने खंभा गिरा देखा तो उसे सीधा करने के लिए 10 घंटे तक जूझते रहे। देर शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


एचटी लाइन में फॉल्ट से पांच घंटे ठप रही कस्बे समेत सैकडों गांव की आपूर्ति

अछल्दा। कस्बा में शनिवार दोपहर लगभग एक बजे बिधूना पावर हाउस से अछल्दा उपकेंद्र पर आई 33 केवी लाइन में फाॅल्ट हो गया। दोपहर तीन बजे कर्मचारियों ने फॉल्ट ढूंढना शुरू किया लेकिन इसे शाम लगभग छह बजे बनाया जा सका। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण दुबे ने अधिशासी अभियंता विधुत को बिजली आपूर्ति ठीक न होने पर अछल्दा उपखंड केंद्र पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed