फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 thousand rupees by breaking lock, jewelery stolen

ताला बंद मकान में ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख का माल ले गए

Wed, 23 Oct 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees by breaking lock, jewelery stolen
बिधूना (औरैया)। जवाहर नगर में सोमवार की रात एक मकान में चोरों ने धावा बोलकर 10 हजार रुपये नगद समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जवाहर नगर निवासी सतेंद्र सिंह एक दुकान में काम करता है। घर में उसकी पुत्री प्रियंका रहती है। सोमवार की देर शाम प्रियंका मढ़ोकमीत मंदिर गई थी। मकान में ताला बंद था। चोर ताला तोड़कर सोने की चार अंगूठी, एक सोने की चेन, चार चांदी के सिक्के और चांदी के गणेश-लक्ष्मी और 10 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। रिश्ते में लगने वाले भाई रिषभ ने मकान के ताले टूटे देखे तो प्रियंका को फोन से चोरी की सूचना दी। प्रियंका मढ़ोकमीत मंदिर से लौटकर आई। उसने घर का पूरा सामान बिखरा देखा। इसके पहले जवाहर नगर में ही तहसीलदार के अर्दली के मकान में चोरी हुई थी। जीवन ज्योति आई केयर सेंटर और रुरुगंज में तेल कारखाने में चोरी हुई थी। इन सभी घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed