फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 polling parties will conduct polling at booths, Sector Magistrate will keep an eye

उप चुनाव: 10 पोलिंग पार्टियां बूथों पर कराएंगी मतदान, सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर

Tue, 05 Sep 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
10 polling parties will conduct polling at booths, Sector Magistrate will keep an eye
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के पांच रिक्त पदों के लिए बुधवार को उपचुनाव के तहत मतदान होना है। मंगलवार को 10 पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना की गई। वहीं पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्वाचन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रत्येक बूथ पर आठ पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत शहबदिया व बिधूना ब्लॉक की कीरतपुर में प्रधान पद के लिए मतदान होना है। वहीं भाग्यनगर ब्लॉक के खानपुर फफूंद के वार्ड-57 में बीडीसी व वार्ड नंबर-4 में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन होना है। वहीं अछल्दा के वार्ड नंबर -27 में बीडीसी के एक पद पर मतदान होगा। इसके लिए तीनों ब्लॉक के संबंधित गांवों में कुल 10 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच मतदान कर्मी होंगे।
विज्ञापन

मतदान को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में तैयारी देर शाम तक जारी रही। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शासकीय वीडियो कैमरे मुहैया कराए गए। मतदान के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव को लेकर पुलिस शरारतीतत्वों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बंद रहेंगे पांच स्कूल
उपचुनाव की पांच सीटों के प्राथमिक विद्यालय शहबदिया, प्राथमिक विद्यालय खानपुर फफूंद, प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर व प्राथमिक विद्यालय कीरतपुर में 10 बूथ बनाए गए हैं। मतदान को लेकर इन स्कूलों को बंद रखा गया है। इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। इन केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान स्थल से 200 मीटर दायरे में वाहन ले जाना वर्जित होगा।


सभी 10 पोलिंग पार्टियों को मंगलवार शाम को ही रवाना कर दिया गया है। कंट्रोल रूम से लगातार प्रत्येक बूथ के निर्वाचन अधिकारी संपर्क में रहेंगे। निष्पक्ष व निर्भीक मतदान हो इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जा रही है। प्रत्येक बूथ पर आठ पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। - महेंद्र पाल सिंह, उप जिलानिर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article