फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 operations are being performed every day in the ENT department

Auraiya News: ईएनटी विभाग में हर रोज हो रहे 10 ऑपरेशन

Sun, 25 Jan 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 25 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
10 operations are being performed every day in the ENT department
फोटो-14- डॉ. अमित कुमार। स्रोत:स्वयं
औरैया। चिचौली मेडिकल कॉलेज में दिनों दिन शल्य चिकित्सा में बढ़ोतरी हो रही है। खास तौर पर ईएनटी विभाग में मरीजों के ऑपरेशन बढ़ गए हैं। रोजाना 10 मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले छह माह के अंदर मेडिकल कॉलेज में यह तब्दीली आई है। नाक, कान व गले से जुड़े मरीजों को अब उपचार के लिए कानपुर व सैफई के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चिचौली मेडिकल कॉलेज के नाक कान गला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कान व नाक से जुड़ी समस्याओं के मामले खूब सामने आ रहे हैं। इसमें कान बहने की समस्या को ऑपरेशन से दूर किया जा रहा है। नाक में एलर्जी, साइनस की समस्या, नाक की हड्डी का तिरछा होना, नाक बहना, सांस लेने में दिक्कत, नाक से खून आना, सिर दर्द, चेहरे में भारीपन, बार-बार छींक आना आदि समस्याएं रोजाना ओपीडी में आ रही हैं। इन मरीजों की पहले जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दवा से राहत न मिलने पर मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। रोजाना 10 मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं। जिन मरीजों के गले में छाले होते हैं, दवा के सेवन से भी आराम नहीं मिलता है। ऐसे छाले में कैंसर की संभावना रहती है। एक माह के अंदर चार मरीज इस तरह के सामने आए हैं। जिनके छालों को ऑपरेशन से दूर कराया गया है। यदि समय से जांच न होती तो कैंसर धीरे-धीरे बढ़ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed