फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 MONKEYS FOUND DEAD

Auraiya News: संदिग्ध हालात में 10 बंदर मिले मृत, जहर देकर मारे जाने की आशंका

Sat, 28 Jan 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
10 MONKEYS  FOUND DEAD
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली परिसर स्थित पुलिस आवास की छत पर शुक्रवार सुबह 10 बंदर मृत मिले। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने जहर से मौत की आशंका जताई है। शवों का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिए बरेली स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में ही पुलिसकर्मियों के आवास हैं। परिसर में बड़ी संख्या में बंदर भी डेरा जमाए रहते हैं। शुक्रवार रात कुछ बंदर बेहोशी की हालत में नजर आए। ठंड से बंदरों के ठिठुरने की बात सोचकर लोग अनदेखा कर गए। सुबह छत व परिसर के आसपास 10 बंदर मृत मिले।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी कोतवाली प्रभारी शशिभूण मिश्रा को दी। कोतवाल ने पशु चिकित्सक डॉ. कैलाश को बुलाया। बीमारी से मौत की आशंका जता बंदरों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉ. कैलाश का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जहर सेवन का लग रहा है। विसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बंदरों में किसी भी तरह की महामारी फैले होने की आशंका से इन्कार किया है। उधर, एक साथ बंदरों की मौत पर लोगों ने विरोध भी जताया है। कोतवाल ने बताया कि बंदरों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बंदरों का विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया है। यदि किसी ने खाने में कोई जहरीली चीज डाली है, इसकी जानकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed