फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 autos found standing at illegal tempo stand

अवैध टेंपो स्टैंड पर खड़े मिले 10 आटो सीज

Sun, 22 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
10 autos found standing at illegal tempo stand
थाना परिसर में खड़े सीज किए गए आटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
अयाना। अवैध स्टैंडों को हटाने के निर्देश के तीसरे दिन जिले में कुछ स्थानों पर पुलिस सख्त नजर आई। अयाना क्षेत्र में अवैध स्टैंड पर खड़े 10 आटो पुलिस ने सीज किए। आटो चालक थाने पहुंच रोजी रोटी छिनने की गुहार लगाते रहे। वहीं पुलिस की कार्रवाई देख कुछ वाहन चालक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि आटो, टेंपो व अन्य प्राइवेट वाहनों के लिए संचालित अवैध स्टैंडों को 24 घंटे में बंद कराए जाने के मुख्यमंत्री ने आदेश दिए थे। दो दिन तक जिले में इसका कहीं पर असर नहीं दिखा। शनिवार को अयाना पुलिस हरकत में आई। थाने की पुलिस ने सीएचसी के पास अवैध स्टैंड पर खड़े 10 आटो को सवारियां भरते पकड़ लिया। पुलिस आटो को पकड़ कर थाने ले गई और सीज कर दिया।
विज्ञापन

इससे पूरे दिन वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। सीज किए गए आटो के चालक थाने के बाहर एकत्र हुए। उनका कहना था कि जब क्षेत्र में एक भी वाहन स्टैंड नहीं है तो वह वाहन कहां खड़े करें। यदि आटो चलाना बंद कर दिया तो परिवार का भरण पोषण में परेशानी होगी। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर अवैध स्टैंड पर खडे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed