{"_id":"608af2538ebc3e908b372c76","slug":"1-died-and-368-more-corona-patient-auraiya-news-knp6260061160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक की मौत, 368 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक की मौत, 368 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले में गुरुवार को 368 और संक्रमित मरीज मिले हैं। एक संक्रमित की सैफई अस्पताल में मौत हो गई।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 83 हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7666 है। 320 संक्रमित ठीक हुए हैं। संक्रमण से जंग जीतने वाले मरीजों की संख्या 5415 है।
एक्टिव केस 2169 रह गए हैं। चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू अस्पताल में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 30 रह गई है। जिले के बाहर के 18 अस्पतालों में 20 गंभीर संक्रमित भर्ती हैं। बताया कि लखनऊ लैब से अब आरटीपीसीआर के कुल 1200 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले में हॉटस्पॉट 330 हो गए हैं। बताया कि संक्रमण को नियंत्रण करने के हर स्तर पर प्रयास जारी है। लोग लापरवाही न बरतें।