फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1 died and 2 injured in accident

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

Wed, 12 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
1 died and 2 injured in accident
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में गांव चिरूहूली के पास हाईवे पर बाइक सवारों को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

इटावा के अहेरीपुर निवासी रोहित कुमार (20) अपने मित्र नीरज व दुर्गेश के साथ बाइक से कानपुर देहात किसी काम से गया था। वहां से बुधवार दोपहर दो बजे बाइक से वापस गांव अहेरीपुर आ रहे थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चिरूहूली के सामने पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेजा। तब तक रोहित कुमार की मौत हो गई। नीरज और दुर्गेश गंभीर हैं। प्रभारी कोतवाल एसएसआई बीपी रस्तोगी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed