फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1.38crore rupees for nauli bridge

नौली पुल निर्माण के लिए 1.38 करोड़ रुपए निर्गत

Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
1.38crore rupees for nauli bridge
दिबियापुर (औरैया)। नौली नाले पर पुल का निर्माण अब तेजी के साथ हो सकेगा। सेतु निर्माण की समीक्षा के बाद 138.49 लाख रुपये विभाग ने निर्गत कर दिए हैं। यह जानकारी प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करके दी है।
विज्ञापन

गांव नौली में बने नाले पर पुल न होने से 15 गांवों के लोग परेशानी झेल रहे हैं। मुख्यालय ककोर जाने के लिए इन गांवों के लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ता है। 11 अक्टूबर 2020 को कृषि राज्य मंत्री, दिबियापुर विधायक लाखन सिंह राजपूत ने नौली नाले पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया था। यह पुल 1.83 करोड़ रुपये की लागत से बनना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के तौर पर पीडब्ल्यूडी ने पुल निर्माण का काम भी शुरू करा दिया था। विभागीय कर्मियों के अनुसार बजट के अभाव में दो माह से पुल निर्माण का काम सुचारु रूप से नहीं चल पा रहा था। शनिवार शाम उप मुख्यमंत्री के आफीशियल ट्विटर हैंडल से इसके लिए राशि निर्गत होने की जानकारी दी गई। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed