{"_id":"557b39e5ee2561e19cc91170966f2053","slug":"0-million-on-development-work-pass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 लाख के विकास कार्यों पर लगी मोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 लाख के विकास कार्यों पर लगी मोहर
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद बैठक में 30 लाख रुपये के विकास कार्यों पर मोहर लगाई गई। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कौर व ईओ राधा तिवारी की उपस्थिति में हुई बैठक में सभासदों ने 20 जनवरी को शरदोत्सव प्रदर्शन का भूमि पूजन कराए जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
वहीं सर्दी को देखते हुए पालिका परिक्षेत्र में अधिकाधिक अलाव लगवाने पर सहमति दी गई। बोर्ड बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने बताया कि पालिका द्वारा 20 से 25 जनवरी तक शरदोत्सव प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में रखे गए प्रस्तावों में मुंसिफी रोड पर जेसीज चौराहे से लेकर फौजी किराना स्टोर तक व दिबियापुर रोड पर नगर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 4,8400,100-4,8400,100 का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
वहीं शीत लहर को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए 600 क्विंटल जलाऊ लकड़ी खरीदे जाने के लिए चार लाख 90 हजार रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई। इस दौरान सभासदों ने पालिका के माध्यम से नगर में कराई जा रही सफाई व्यवस्था को और दुरस्त किए जाने की मांग की गई।
ईओ राधा तिवारी ने कहा कि पालिका प्रशासन नगर की समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है, इसमें कोताही नहीं बरती जाएगी। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कौर ने सभासदों से नगर क्षेत्र की समस्याओं पर नजर रखने की अपील की।
बैठक में वरिष्ठ लिपिक मनोज गुप्ता, सभासद राजेश बाजपेई, विवेक पोरवाल, नरेंद्र तोमर, मिथलेश अग्निहोत्री, रामनरेश, अमिता यादव, पुष्पा निषाद, सायरा, कमरुननिशा, मृदुला राजपूत, आशा देवी, हरिओम शर्मा, रामू पेंटर, सोनी निषाद, नरेंद्र कठेरिया, जैनुल आबदीन, राजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।