फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Attack on the police team that arrived to investigate the land dispute in up

UP News: जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमले में सात गिरफ्तार, चार महिलाएं भी

Sun, 10 Jul 2022 01:21 AM IST
Jeet Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोतीगंज (गोडा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मोतीगंज (गोडा)। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Jul 2022 01:21 AM IST
सार

हमलावरों ने चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी को दौड़ा लिया। बाद में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Attack on the police team that arrived to investigate the land dispute in up
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कहोबी गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर  दिया। इस हमले में चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन


मोतीगंज थाना के कहोबा चौकी क्षेत्र के खिरई खिरवा गांव निवासी जगदेव गौतम का कहोबा-मोतीगंज मार्ग पर  कहोबी गांव के पास सड़क किनारे मकान व दुकान है। कहोबी गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। इसी की जांच करने शुक्रवार की सुबह चौकी प्रभारी कहोबा धर्मेंद्र कुमार गौतम अपने हमराही मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव के साथ बाइक से गए थे। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी, डंडा व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी घायल हो गए। हमलावरों ने चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी को दौड़ा लिया। बाद में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed