फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   attack on campaign vehicle of modi

मोदी की प्रचार गाड़ी पर हमला, भाजपाइयों का हंगामा

Sat, 01 Feb 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Feb 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
attack on campaign vehicle of modi

मुजफ्फरनगर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर मेरठ में प्रस्तावित नरेंद्र मोदी की रैली का प्रचार करती गाड़ी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ने के साथ ही उस पर लगे मोदी के फ्लैक्स भी फाड़ दिए।

विज्ञापन


विरोध करने पर वाहन चालक से भी अभद्रता की गई। भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सीओ सिटी और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कर वाहन को सुरक्षा के बीच वहां से निकाला।
विज्ञापन


भाजपा नेता और पीएम पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की मेरठ में दो फरवरी को रैली प्रस्तावित है। शहर क्षेत्र में रैली के प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं ने गांधीनगर निवासी अनुज कुमार की टाटा-एस गाड़ी दो दिन के लिए किराए पर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने मौके पर किया हंगामा

attack on campaign vehicle of modi

शनिवार को शाम के समय गांधीनगर निवासी चालक अनिल और हेल्पर अमन वर्मा गाड़ी लेकर शहर में घूम रहा था। गाड़ी पर तेज आवाज में मोदी के गुणगान से लबरेज गाने बजाए जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी शाहबुद्दीनपुर रोड पर पहुंची, लद्दावाला की तरफ से आए कुछ युवकों ने उसे रुकवा लिया।

आरोप है कि चालक अनिल को वहां गाड़ी लाने पर धमकाते हुए गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए गए। गाड़ी पर लगे नरेंद्र मोदी के फ्लैक्स भी फाड़ दिए गए। विरोध करने पर चालक के साथ अभद्रता कर गाने बंद करा दिए गए।

जानकारी पर भाजपा नेता मौके पर जा पहुंचे और घटना पर विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ सिटी संजीव वाजपेयी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद प्रचार गाड़ी को पुलिस सुरक्षा के बीच वहां से निकाला गया।

गाड़ी निकालने पर हुआ विवाद : सीओ

attack on campaign vehicle of modi

सीओ सिटी संजीव वाजपेयी का कहना है कि गाड़ी निकालने को लेकर चालक का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी के बाद युवकों ने होर्डिंग्स फाड़े । पथराव से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि शीशा युवक के घूंसा मारने से टूटा है। भाजपाई बिना परमीशन के गाड़ी घुमा रहे थे। इस संबंध में अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की जाएगी।

मोदी से घबरा गए हैं विरोधी
पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीमोहन तायल का कहना है कि मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल घबरा गए हैं। इसी के चलते असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है, लेकिन कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं। जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह पाल ने कहा कि अन्याय सहन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed