फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Atiq Ashraf Murder Atiq wife Shaista Parveen and Guddu Muslim can surrender

Atiq Ahmed: माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन करेगी सरेंडर! गुड्डू मुस्लिम के भी साथ होने की खबर

Fri, 21 Apr 2023 03:20 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Apr 2023 03:20 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद का करीबी गुड्डू मुस्लिम और अतीक की पत्नी शाइस्ता आत्मसमर्पण कर सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder Atiq wife Shaista Parveen and Guddu Muslim can surrender
Atiq Ashraf Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्डू मुस्लिम जल्द सरेंडर कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम की जोरों से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम को 13 अप्रैल को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर माफिया अतीक और अशरफ को तीन हमलावरों ने गोलियों से भून डाला था। 
विज्ञापन


बेटे के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भी शाइस्ता सामने नहीं आई। इसके बाद शौहर और देवर की हत्या के बाद आखिरी बार चेहरा भी देखने नहीं पहुंची। अब जानकारी मिल रही है कि अतीक का करीबी गुड्डू मुस्लिम शाइस्ता को बचाने में जुटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक दोनों पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसी जानकारी मिल रही है कि शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम दिल्ली या गुजरात में सरेंडर कर सकते हैं। वहीं, सरेंडर की चर्चाओं के बीच यूपी एसटीएफ की टीम भी अलर्ट हो गई है। दिल्ली और गुजरात के लिए टीम भेज दी गई हैं। ताकि सरेंडर करने के बाद दोनों को प्रयागराज लाया जा सके।
 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम और अतीक की पत्नी शाइस्ता साथ में हैं। अब दोनों के आत्मसमर्पण करने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।  
 

बता दें कि बमबाज गुड्डू मुस्लिम पर यूपी पुलिस ने पांच लाख का इनाम घोषित किया हुआ है, जबकि शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम है। शाइस्ता परवीन को उमेश पाल हत्याकांड की साजिशकर्ता बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed