फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   atiq ahmed son asad encounter umesh pal mother and wife say it is late in yogi raj but not dark thanks CM yogi

अतीक के बेटे का एनकाउंटर: उमेश पाल की मां-बीवी ने कहा- योगी राज में देर है अंधेर नहीं

Thu, 13 Apr 2023 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 13 Apr 2023 02:20 PM IST
सार

असद अहमद और शूटर गुलाम मोहम्मद के एनकाउंटर के बाद जब पत्रकारों ने उमेश पाल की मां और पत्नी से इस बारे में उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने बार-बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
atiq ahmed son asad encounter umesh pal mother and wife say it is late in yogi raj but not dark thanks CM yogi
उमेश पाल की मां और पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आज (13 अप्रैल) माफिया अतीक अहमद के बेटे और उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद को झांसी में मार गिराया। जिस वक्त यह एनकाउंटर हुआ ठीक उसी वक्त प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में अतीक अमहद और उसके भाई अशरफ पेश हुए थे। दोनों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


असद अहमद और शूटर गुलाम मोहम्मद के एनकाउंटर के बाद जब पत्रकारों ने उमेश पाल की मां और पत्नी से इस बारे में उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने बार-बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

क्या बोलीं उमेश पाल की मां और पत्नी

उमेश पाल की पत्नी जया पाल और मां शांति पाल ने कहा कि योगी राज में देर है अंधेर नहीं है। सरकार जो कर रही है अच्छा कर रही है। दोनों ने ही मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्होंने जो किया वह अच्छा किया है। हमने सब मुख्यमंत्री योगी पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हमें पहले ही मुख्यमंत्री पर भरोसा था और आगे भी बना रहेगा। मुख्यमंत्री योगी ने अपनी बात को सही साबित किया है। शांति पाल ने मेरे बेटे को सरेआम गोली मारी है। दो पुलिसकर्मियों को मारा है। असद और गुलाम के एनकाउंटर से उनकी आत्मा को कुछ शांति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed