फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Assembly Election 2022 Candidates Report According to an Association for Democratic Reforms Report

विधानसभा चुनाव: पांच चुनावी राज्यों में कहां कितने दागी, कहां सबसे ज्यादा करोड़पति? देखें पूरी लिस्ट

Sat, 05 Mar 2022 06:54 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 05 Mar 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार
पांच राज्यों में हो रहा विधानसभा चुनाव अब आखिरी चरण में है। 10 मार्च को सभी राज्यों के चुनावी नतीजे आ जाएंगे। इस बीच, राजनीतिक हस्तियों का लेखा-जोखा रखने वाली एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सभी राज्यों के प्रत्याशियों पर तैयार की गई एक संयुक्त रिपोर्ट जारी कर दी है। 
loader
Assembly Election 2022 Candidates Report According to an Association for Democratic Reforms Report
विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच चुनावी राज्यों में से सबसे ज्यादा दागी उत्तर प्रदेश में लड़ रहे हैं। आपराधिक छवि वाले नेताओं के चुनाव लड़ने का आंकड़ा भी काफी बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में 2017 में जहां में 18 फीसदी दागी उम्मीदवार चुनाव लड़े थे, वहीं इस बार ये आंकड़ा बढ़कर 26% हो गया है। प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के दौरान आयोग को दिए हलफनामे पर एडीआर ने डिटेल रिपोर्ट तैयार की है। इसके मुताबिक, पांच राज्यों में चुनाव लड़ रहे कुल 6,874 प्रत्याशियों में 1,694 ऐसे हैं, जिनपर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें भी 1,262 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर गंभीर आरोप लगे हैं। 


हर राज्य में बढ़ा दागियों का प्रतिशत
2017 के मुकाबले इस बार हर राज्य में दागियों की संख्या बढ़ी है। उत्तर प्रदेश में जहां दागी 18 फीसदी से बढ़कर 26 फीसदी हो गए। वहीं, उत्तराखंड में ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 14 से बढ़कर 17 फीसदी हो गई। पंजाब में 2017 में नौ फीसदी दागी थे, इस बार ये बढ़कर 17 फीसदी हो गए। वहीं, गोवा में दागियों को संख्या 15 से बढ़कर 26 फीसदी हो गई। मणिपुर में पिछली बार महज तीन फीसदी दागी थे। इस बार यहां के 20 फीसदी उम्मीदवार दागी हैं।

किस प्रदेश में कितने दागी प्रत्याशी?
राज्य दागी
उत्तर प्रदेश 26%
गोवा 26%
पंजाब 25%
मणिपुर 20%
उत्तराखंड 17%


यूपी में सबसे ज्यादा दुष्कर्म, हत्या के आरोपी प्रत्याशी
चुनावी मैदान में हत्या, दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के आरोपियों ने भी ताल ठोकी है। यूपी में 37 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर हत्या का मुकदमा दर्ज है, जबकि 159 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है। 69 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर महिलाओं से जुड़े अपराध में शामिल होने का आरोप है। इनमें 11 दुष्कर्म के आरोपी भी हैं। वहीं, पंजाब इस मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां के 33 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास, चार पर हत्या और 15 पर महिलाओं से जुड़े अपराध में शामिल होने का आरोप है। 

किस पार्टी ने कितने दागियों को टिकट दिए?
पार्टी दागी प्रत्याशी
शिरोमणि अकाली दल 68%
समाजवादी पार्टी 56%
आरएलडी 51%
भाजपा 38%
बसपा  35%
कांग्रेस 34%
आम आदमी पार्टी 25%

 

टॉप-3 दागी प्रत्याशी

प्रत्याशी सीट पार्टी केस
आजम खान रामपुर  (यूपी) समाजवादी पार्टी 87
अब्दुल्ला आजम स्वार( यूपी) समाजवादी पार्टी 43
अतुल प्रधान सरधना (यूपी) समाजवादी पार्टी 38

गोवा में सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी मैदान में
गोवा में सबसे ज्यादा करोड़पति नेताओं पर राजनीतिक पार्टियों ने भरोसा जताया है। यहां के 62% प्रत्याशी करोड़पति हैं। मणिपुर के 54%, पंजाब के 41%, उत्तराखंड के 40% और उत्तर प्रदेश के 39% प्रत्याशियों के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। हालांकि, संख्या के हिसाब से सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी उत्तर प्रदेश में ही हैं। यहां 4,442 प्रत्याशियों में 1,733 उम्मीदवार करोड़पति हैं। पंजाब के 1,276 में से 521 प्रत्याशी करोड़पति हैं। 

किस पार्टी ने कितने करोड़पतियों को टिकट दिए? 
पार्टी करोड़पति प्रत्याशी
शिरोमणि अकाली दल 93%
भाजपा 87%
आरएलडी 86%
एनपीएफ 80%
समाजवादी पार्टी 75%
बसपा 74%
एनपीपी 71%
एआईटीसी 65%
कांग्रेस  63%

ये हैं टॉप-3 अमीर प्रत्याशी
प्रत्याशी सीट पार्टी संपत्ति
नवाब काजिम अली खान रामपुर (यूपी) कांग्रेस 296 करोड़
कुलवंत सिंह  एसएएस नगर (पंजाब) आप  238 करोड़
सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद  (पंजाब) शिरोमणि अकाली दल 202 करोड़
               
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed