{"_id":"db2f4389ee0ae0bc0f4950d50982bbab","slug":"asaram-disciples-pressure-on-rape-victim-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिष्याओं ने मां पर डाला आसाराम से मिलने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिष्याओं ने मां पर डाला आसाराम से मिलने का दबाव
शाहजहांपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में फंसे आसाराम बापू के शिष्य पीड़ित पक्ष पर समझौते के लिए दबाव बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
इन प्रयासों में उनके कृपापात्र सुरेशानंद के विफल हो जाने के बाद अब प्रवक्ता नीलम दुबे और शिष्या पूजा बेन ने पीड़ित लड़की की मां से मुलाकात कर उनको आसाराम से मिलने के लिए मनाने की कोशिश की।
हालांकि लड़की की मां ने उनकी पेशकश को ठुकरा दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सुर्खियों में आने के बाद संत आसाराम के कृपापात्र शिष्य और दत्तक पुत्र सुरेशानंद शनिवार को सत्संग के बहाने दो दिवसीय कार्यक्रम पर यहां आए।
विज्ञापन
दो दिन में उन्होंने कई तरह से पीड़ित पक्ष से मुलाकात की कोशिश की लेकिन सफल नहीं होने पर यहां से चले गए। उनके जाने के अगले ही दिन सोमवार को आसाराम की प्रवक्ता नीलम दुबे और शिष्या पूजा बेन आ धमकीं।
विज्ञापन
दोनों ने लड़की की मां से मिलने का प्रयास किया। गश्त पर निकले थाना कोतवाली के पुलिस कर्मी लड़की के मकान पर कुछ अतिरिक्त चहल-पहल देखकर माजरा जानने वहां पहुंच गए। संत की शिष्याओं ने लड़की की मां से मिलने के लिए उनसे मदद की गुहार भी लगाई।
कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि लड़की के घरवालों के मिलने की इच्छा जताने पर ही उनसे मुलाकात करने दी जाएगी। हालांकि बाद में किसी तरह वे रात आठ बजे के बाद लड़की की मां से मिलने में सफल हो गईं।
लड़की के भाई ने बताया कि दोनों ने उसकी मां पर संत से मिलने के लिए दबाव बनाना चाहा। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि संत आसाराम उनसे मिलना चाहते हैं। संत इस मामले में उनकी गलतफहमी दूर करना चाहते हैं और उनसे मुलाकात की जिम्मेदारी वह दोनों ले रही हैं।
दोनों ने उनकी समझदारी का हवाला देते हुए कहा कि संत से मिलने में कोई नुकसान नहीं है, उनकी बात सुन ली जाए। इस पर लड़की मां ने यह कहकर मना कर दिया कि जब तक उनके पति छिंदवाड़ा से नहीं आते वह कुछ नहीं कह सकतीं। इसके बाद दोनों शिष्याएं चली गईं।