{"_id":"b194585e081f1709958000c75bc5a2d6","slug":"army-did-not-allowed-mulayam-plane-to-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने नहीं उतरने दिया मुलायम का जहाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने नहीं उतरने दिया मुलायम का जहाज
अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Fri, 22 Nov 2013 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के हवाई जहाज को सेना ने बरेली के त्रिशूल हवाई अड्डे पर नहीं उतरने दिया। हवाई पट्टी की रिपेयरिंग का तर्क देकर साफ इंकार कर दिया गया। जब अनुमति नहीं मिली तो मुरादाबाद की हवाई पट्टी पर लैडिंग कराई गई। बरेली से मुलायम सिंह यादव सीधे मूंढापांडे उतरे और यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बरेली में हुई रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। बरेली तक दोनों हैलीकाप्टर से आए। क्योंकि सपा मुखिया को यहां से वापस दिल्ली जाना था लिहाजा उन्हें लेने के लिए हवाई जहाज बुलाया गया।
विज्ञापन
तय हुआ कि जहाज बरेली के त्रिशूल हवाई अड्डे पर उतरेगा। लेकिन ऐन वक्त पर सेना ने इंकार कर दिया। कहा गया कि हवाई पट्टी की मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में लैंडिंग नहीं कराई जा सकती। बाद में मुरादाबाद की हवाई पट्टी पर लैडिंग तय हुई। शासन स्तर से तत्काल मुरादाबाद प्रशासन को अलर्ट किया गया।
विज्ञापन
कमिश्नर शिवशंकर सिंह, जिलाधिकारी संजय कुमार और एसएसपी आशुतोष कुमार के साथ ही सभी पुलिस और प्रशासनिक अफसर पहुंचे थे। बरेली रैली के बाद मुलायम सिंह यादव मुख्यमंत्री के साथ मूंढापांडे हवाई पट्टी पर पहुंचे और यहां से हवाई जहाज में बैठकर दिल्ली रवाना हो गए।