फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   application will be taken from tomorrow for uptet 2013

UPTET-2013 के लिए आवेदन कल से

Thu, 25 Apr 2013 03:23 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
application will be taken from tomorrow for uptet 2013

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिलने के साथ ही सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने टीईटी 2013 के ऑनलाइन आवेदन की विज्ञप्ति जारी कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन जारी होने के साथ ही लाखों बीएड, बीटीसी, उर्दू बीटीसी प्रशिक्षितों का इंतजार खत्म हो गया।

नवंबर 2011 के बाद सरकार ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने का निर्णय ले ही लिया। ऑनलाइन आवेदन पत्र के लिए शैक्षिक अर्हता, आवेदन शुल्क, पाठ्यक्रम, परीक्षा अवधि और स्वरूप से संबंधित सभी दिशा निर्देश बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर हैं।
विज्ञापन


आन लाइन पंजीकरण 26 अप्रैल से शुरू होगा। ई-चालान द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि ई-चालान द्वारा आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई है।


परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं समय-समय पर परिषद की वेबसाइट पर लोड की जाती रहेंगी।

सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये और एससी-एसटी को 150 रुपये का शुल्क देना होगा। विकलांग आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रदेश में नवंबर 2011 में पहली बार टीईटी कराई गई थी।

परीक्षा कराने की जिम्मेदारी यूपी बोर्ड को दी गई। परिणामों की घोषणा होते ही परीक्षा में हुई धांधली भी सबसे सामने आई गई। इसके बाद टीईटी पर विवाद बढ़ता ही चला गया।

जिस वजह से दुबारा टीईटी कराई ही नहीं जा सकी। जबकि साल पर दो बार टीईटी कराने कराने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed