फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   application to register case against shinde for hindu terror remarks

गृहमंत्री सुशील शिंदे पर मुकदमा दर्ज करने की अर्जी

Fri, 25 Jan 2013 08:11 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 25 Jan 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
application to register case against shinde for hindu terror remarks

हिंदू आतंकवाद के बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। अधिवक्ता सुभाषचंद्र मिश्र ने सीजेएम कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन


प्रार्थनापत्र में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक रूप से दिए बयान में कहा है कि भाजपा द्वारा हिंदू आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उनके इस बयान से हिंदुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। आतंकवाद मात्र आतंकवाद होता है, उससे पूर्व हिंदू, मुस्लिम या ईसाई शब्द जोड़ा जाना समुदायों के बीच संघर्ष को उत्पन्न करना है।
विज्ञापन


प्रार्थनापत्र में गृहमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने की मांग की गई है। प्रभारी सीजेएम डीके मिश्र ने इस पर सुनवाई करने के बाद कर्नलगंज थाने से आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग
इसी क्रम में हाईकोर्ट अधिवक्ता परिषद ने भी एक बैठक कर गृह मंत्री पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। बैठक में कहा गया कि इस प्रकार बयान से देश में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है। बैठक की अध्यक्षता बीएन तिवारी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed