{"_id":"5bd5527fbdec22698a47066b","slug":"another-petition-filed-against-name-changed-of-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद का नाम बदलने के खिलाफ एक और याचिका दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद का नाम बदलने के खिलाफ एक और याचिका दाखिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में एक और जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता मो. अफ्फान के अधिवक्ता साहिब अली सिद्दीकी के मुताबिक सोमवार को याचिका का नोटिस राज्य और केंद्र सरकार को दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बृहस्पतिवार या शुक्रवार को सुनवाई पर आने की संभावना है। याचिका में कहा गया है कि अनुच्छेद 51 (फ) में भारत के हर नागरिक को प्राचीन धरोहर , संस्कृति की सुरक्षा करने का अधिकार है। बिना केंद्र सरकार की पूर्व अनुमति के राज्य सरकार द्वारा जिले का नाम बदलना अनुचित है।
विज्ञापन
याचिका में आधार लिया गया है कि मुगल शासक अकबर ने प्रयाग का नाम नहीं बदला था अपितु उन्होंने इलाहाबाद के नाम से नया जिला बनाया था। अंक शास्त्र और ज्योतिषशास्त्र के अनुसार प्रयागराज का अंक सात होता है जो केतु ग्रह से प्रभावित है, जबकि इलाहाबाद का अंक छह है जो शुक्र गृह से प्रभावित है। अंक छह प्रगति का द्योतक है। प्रयागराज से मात्र आध्यात्मिक मोक्ष का तात्पर्य है।
विज्ञापन