{"_id":"a52c2792-dfd3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"animated-film-krishna-aur-kans-to-be-tax-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कृष्ण और कंस' की लड़ाई पर नहीं लगेगा टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कृष्ण और कंस' की लड़ाई पर नहीं लगेगा टैक्स
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Jun 2013 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में एनीमेटेड फीचर फिल्म कृष्ण और कंस को टैक्स फ्री कर दिया गया है। राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद सिनेमा हालों में इस फिल्म का टिकट 40 फीसदी कम दर पर मिलेगा। यह निर्णय बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक में किया गया।
विज्ञापन
किसने बनाई है फिल्म
इस फिल्म का निर्माण रिलायंस एनीमेशन ने किया है। कंपनी ने राज्य सरकार से इसे टैक्स फ्री करने का अनुरोध किया था। इसके लिए तर्क दिया गया था कि यह एक धार्मिक फिल्म है। इसमें कृष्ण अद्भुत शक्तियों के साथ निर्दयी कंस के साम्राज्य में पैदा होते हैं और उसका विनाश करते हैं।
विज्ञापन
समाज पर पड़ेगा सकारात्मक असर
रिलायंस कंपनी ने अपने तर्क में यह भी कहा था कि फिल्म में बुराई पर अच्छाई की जीत होती है, इसलिए लोगों पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देख सकें इसके लिए इसे टैक्स फ्री करना जरूरी है।
विज्ञापन
117 मिनट की इस फिल्म के निर्देशक विक्रम वेटूरी हैं। यह फिल्म हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलगू जैसी चार भाषाओं में रिलीज होगी।