फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   amu vice chancellor slip of tongue

यौन उत्पीड़न पर ये क्या कह बैठे कुलपति?

Fri, 13 Dec 2013 11:21 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 13 Dec 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
amu vice chancellor slip of tongue

यौन उत्पीड़न कांड में आरोपी एएमयू के लॉ विभाग के प्रो. एम शब्बीर के मामले में बयान देते समय बृहस्पतिवार को विवि के कुलपति जमीरउद्दीन शाह की जुबान फिसल गई।

विज्ञापन


वह अपने बयान की शुरुआत में कह बैठे कि जिसके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत है उसको तो ‘प्राइज’ देना पड़ेगा। इसके बाद वह आरोपी प्रो. शब्बीर को सम्मान सूचक शब्द ‘साहब’ भी कह गए।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आरोपी को सजा दिलाने और कैंपस में छात्राओं के हितों की रक्षा करने के लिए वचनबद्ध हैं।

बृहस्पतिवार को एएमयू के छात्र व बेगम सुल्तान जहां हॉल की छात्राएं बाब-ए-सैयद गेट पर आकर प्रो. शब्बीर को टर्मिनेट किए जाने की मांग को लेकर विवि प्रशासन को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, दिल्ली में धमाके की साजिश रचने वाला आतंकी धरा गया

इसकी अनुमति विवि प्रशासन ने नहीं दी थी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। यहां पर भी उनको पहुंचने से रोक दिया गया। छात्राएं बेगम सुल्तान जहां हॉल लौट गईं लेकिन वहां पर हंगामा खड़ा कर दिया।

इसकी जानकारी जब कुलपति को हुई तो वे स्वयं बेगम सुल्तान जहां हॉल पहुंचे और छात्राओं से ज्ञापन लिया। जब कुलपति बाहर निकल कर आए तो मीडिया ने प्रो. एम शब्बीर कांड पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही।

इस पर बयान देते समय कुलपति की जुबान फिसल गई। बाद में उन्होंने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वह यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रो. शब्बीर के मामले में कोई भी रियायत बरतने के पक्ष में नहीं है।


कानून पढ़ाने वाले के पीछे लगा ‘कानून’

कानून पढ़ाने वाले यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर शब्बीर इन दिनों कानून से बचकर भाग रहे हैं।

पढ़ें, वेश्यावृत्ति से किया इनकार तो काट दिए सिर के बाल

अभी तक अदालत से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं और अगर वे जल्द हाजिर या गिरफ्तार नहीं हुए तो उनके खिलाफ कुर्की आदि की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। संभव है कि वह कोर्ट में हाजिर भी हो सकते हैं।

प्रो. शब्बीर का ऑफिस सील
एएमयू में एलएलएम कर रही कश्मीरी छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी प्रो. एम शब्बीर का कॉमर्स विभाग में बना अंबेडकर चेयर ऑफ लीगल स्टडी एंड रिसर्च का कार्यालय सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed