फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth killed and wife injured in road accident in Amroha

Amroha Road Accident: ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी गंभीर, बीस दिन पहले हुई थी शादी

Fri, 19 Aug 2022 10:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Aug 2022 10:32 AM IST
सार

23 वर्षीय रविंद्र की शादी बीस दिन पहले संभल जनपद के काला खेड़ा गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। हादसे में रविंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी काजल गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Youth killed and wife injured in road accident in Amroha
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ससुराल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची असमोली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बीस दिन पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन


ये हादसा डिडौली कोतवाली और असमोली थानाक्षेत्र की सीमा पर हुआ। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत में ऋषिपाल सिंह का परिवार रहता है। पेशे से मजदूर ऋषिपाल सिंह के परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा तीन बेटे हैं।
विज्ञापन


23 वर्षीय बड़ा बेटा रविंद्र की शादी बीस दिन पहले संभल जनपद के काला खेड़ा गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को रविंद्र अपनी ससुराल गया था। यहां से रात करीब 8 बजे रविंद्र अपनी पत्नी काजल को साथ लेकर बाइक से घर लौट रहा था। उसने हेलमेट भी लगाया था। जैसे ही उनकी बाइक चौधरपुर मनोटा मार्ग पर असमोली बॉर्डर के पास पहुंची। तभी ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रविंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची असमोली पुलिस ने घायल काजल को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि रविंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। युवक की मौत के बाद मां सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पत्नी काजल पति रविंद्र की मौत से अनजान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed