{"_id":"66bbd7ca1239fa656a0902c4","slug":"youth-injured-by-bullet-in-head-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-123891-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिर में गोली लगने से युवक घायल, मौके से तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिर में गोली लगने से युवक घायल, मौके से तमंचा बरामद
विज्ञापन
गजरौला। खेत पर गया युवक सिर में गोली लगने से घायल हो गया। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। फोरेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए। घटना स्थल पर तमंचा बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि युवक ने मानसिक तनाव के चलते जान देने के लिए खुद को गोली मारी। उसकी हालत नाजुक बनी है। हायर सेंटर भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव खेड़की खादर निवासी सुरेश सिंह किसान हैं। उनका छोटा बेटा 30 वर्षीय सुमित अविवाहित है। सुरेश सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे सुमित खेत पर गया। इस बीच उनको जानकारी मिली कि सुमित के सिर में गोली लग गई है। वह मौके पर गए तो सुमित के सिर में गोली लगी थी और लहूलुहान हालत में पड़ा था। घायल सुमित को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम जितेंद्र बालियान ने सीएचसी में घटना की जानकारी ली। घायल की हालत नाजुक होने के प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। इस दौरान मौके से तमंचा बरामद हुआ। इंस्पेक्टर क्राइम का कहना है कि उनकी सुमित के पिता से बात हुई। उन्होंने बताया कि सुमित कई दिन से शराब पी रहा था। मानसिक रूप से परेशान था।